फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: हाईवे पर तीन युवतियों से शोहदों ने की छेड़छाड़, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित फोटो हुआ वायरल

Wed, 10 May 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि जांच कराई जा रही है। युवतियों को तहरीर देने के लिए कहा गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान भी लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में हाईवे पर पैदल जा रही तीन युवतियों से बाइक सवार दो युवकों ने सरेराह छोड़छाड़ और बदसलूकी की। युवतियों के चिल्लाने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने दोनों का पीछा किया, लेकिन दोनों भाग निकले। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर सहित युवकों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

विज्ञापन

एसपी ने अजगैन कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली से करीब सौ मीटर पहले तीन युवतियां पैदल जा रही थीं। उन युवतियों के पीछे बाइक सवार दो युवक चल रहे थे। उन युवकों ने लड़कियों की पीठ पर हाथ मारा।
लड़कियों के चिल्लाने पर दोनों भागने लगे। तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने पीछा कर बाइक का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल फोटो ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने देखा और उन्नाव पुलिस की सोशल मीडिया टीम से शेयर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख एसपी ने कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि जांच कराई जा रही है। युवतियों को तहरीर देने के लिए कहा गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान भी लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें