फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज पुलिस का कारनामा: चुनाव में मुर्दे से खतरा, 10 साल पहले मर चुके व्यक्ति को किया पाबंद, भेजा नोटिस

Tue, 09 May 2023 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। पुलिस ने 10 साल पहले मर चुके व्यक्ति को पाबंद किया। शांति भंग की आशंका के तहत बाकायदा मृतक को पाबंद करने की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने का दावा करने वाली पुलिस को उन लोगों से भी खतरा है, जो कई साल पहले दुनिया से जा चुके हैं। उनसे शांति भंग की आशंका के तहत बाकायदा उन्हें पाबंद करने की नोटिस जारी की गई है। उनके घर पहुंची नोटिस को लेकर परिवार के लोग भी असमंजस में हैं। पुलिस के अफसर इस मामले को लेकर कुछ बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, इस बार नगर पालिका चुनाव के तहत पुलिस ने शांति-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिले भर में 31,215 लोगों को पाबंद किया है। इन सभी को बाकायदा नोटिस जारी की गई है। पुलिस के मुताबिक यह वह लोग हैं, जिनका उनके समाज में असर है। चुनाव में इनकी गतिविधियां शांति-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं। इसीलिए उन सभी को 107/116 के तहत पाबंद किया गया है। इनके क्षेत्र में शांति-व्यवस्था भंग होती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

इस नोटिस के जारी होने के बाद कुछ लोगों ने इस पर एतराज भी जताया था कि उनका नाम गलत तरीके से शामिल किया गया है। अब जो मामला सामने आया है, उसने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है। तिर्वा कोतवाली के रतापूर्वा निवासी लालमन सिंह का निधन करीब 12 वर्ष पहले हो चुका है। अब पुलिस ने उन्हें पाबंद करने की नोटिस जारी किया है। लालमन सिंह की पत्नी सुनीता चौंक पड़ी। पुत्र राहुल ने बताया कि उन्हें गांव के लोगों से नोटिस मिलने की जानकारी मिली है। पिता का निधन हो चुका है। तिर्वा कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि यह चूक कैसे हुई है, इसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रतापूर्वा के 42 लोग पाबंद
नजरापुर। तिर्वा कोतवाली के रतापूर्वा गांव के 42 लोगों को पुलिस ने पाबंद करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। बड़ी संख्या में लोगों को पाबंद करने से गांव में काफी चर्चा है। नगर के चुनाव में गांव के लोगों को नोटिस जारी करने पर भी लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। रतापूर्वा के रामसिंह के नाम दो-दो नोटिस जारी हुई है। यहां के कुल 42 लोगों में रामसिंह का नाम 41 और 42 पर दो-दो बार दर्ज है। इसी लिस्ट में मुर्दा का नाम भी शामिल है। लोग लिस्ट पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें