फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोरी की मौत, भाई की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गजियापुरवा में बुखार से किशोरी की मौत हो गई। उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन बेटे का उपचार निजी चिकित्सक के पास करा रहे हैं। गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत उमरपुर प्रीतम के मजरा गजियापुरवा में बुखार से पीड़ित किरन (15) पुत्री रामबाबू की रविवार रात बुखार से मौत हो गई। किरन का भाई रजयपाल भी बुखार की चपेट में है। गांव के रामानुज दीक्षित ने बताया कि गांव की आबादी पांच सौ है। गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्राम प्रधान चंद्रकुमार ने बताया कि ग्रामीण बाढ़ की विभीषिका से अभी उबर नहीं पाए थे कि संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए। ग्राम प्रधान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, लेकिन टीम गांव नहीं पहुंची। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया कि उन्हें गजियापुरवा की सूचना नहीं मिली है। मंगलवार को टीम भेजी जाएगी।



बुखार से पीड़ित युवक की मौत
अचलगंज। तेज बुखार से पीड़ित युवक की सोमवार सुबह मौत हो गई। अचलगंज कस्बा निवासी लक्ष्मीकांत (27) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन दो दिन पूर्व उसे अचलगंज सीएचसी ले गए थे। उपचार के बाद भी बुखार न उतरने पर परिजन रविवार रात उसे घर ले आए। मां रामश्री के अनुसार सोमवार सुबह वह बेटे को उठाने पहुंचीं तो वह बिस्तर पर मृत हालत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें