फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सर्विस रोड निर्माण की जद में आने वाले भवनों को तोड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड के निर्माण की जद में आने वाले भवनों को कार्यदायी संस्था पीएनसी ने गिरा दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत बीघापुर के बस स्टॉप के पास बने अंडरपास से बीघापुर जाने वाले मार्ग की ओर पीएनसी ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। पुलिस की मौजूदगी में बस स्टॉप से सब्जी मंडी की ओर जाने वाली रोड पर सूरज गुप्ता की भवन को गिराकर मलबा हटाया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान विनोद बाजपेयी सहित कुछ भवन स्वामियों ने मुआवजा न मिलने की शिकायत नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला से की। जिस पर नायब तहसीलदार ने जल्द धनराशि दिलाने की बात कही। इस दौरान लेखपाल संदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें