फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sat, 27 Feb 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में नवनियुक्त पुरवा विधानसभा प्रभारी अनिल सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटने को कहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अपराधों और भ्रष्टाचार से उकता चुकी है। सभी कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव कर तैयारियों में लग जाएं। जिससे क्षेत्र में व्याप्त अपराधों और भ्रष्टाचार को दूर किया जा सके। इससे पूर्व बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर चंद्रिका प्रसाद गौतम ने कार्यकर्ताओं को नवनियुक्त प्रभारी से परिचय कराया। जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम ने कहा कि 2017 में प्रदेश की कमान बहन मायावती के हाथों में होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव साधु रावत, जयनारायण गौतम, राममूर्ति शर्मा, अकील अहमद ने संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र रावत, मिथलेश पंकज, सुरेश रावत, आनंद, सुनीता रावत, टिंकू गौतम, सोहन सिंह, डॉ. सुर्जन सिंह, दीपक सिंह, सुनील सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।  पुरवा तहसील मुख्यालय पर मीताशाह बाबा प्रांगण में आयोजित
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें