फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने नहीं किया काम

Fri, 26 Feb 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्यबहिष्कार किया। नलकूप कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए शासन/प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो आगामी 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। गुरुवार को उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर स्थानीय इंजीनियरों ने कार्यबहिष्कार करते हुए नलकूप विभाग के परिसर में धरना दिया। इस दौरान एक आमसभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री फारुक मो. खान एवं संप्रेक्षक आरसी कनौजिया ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगे जायज हैं। सरकार को उनकी न्यायोचित मांगों को मान लेना चाहिए। उनका संगठन डिप्लोमा इंजीनियरों के कार्यबहिष्कार व हड़ताल का समर्थन करेगा। महासंघ के जिला सचिव शिवपूजन ने कहा कि यदि सरकार ने डिप्लोमा इंजीनियर्स की लंबित समस्याओं पर गठित शासन की उच्चस्तरीय समिति की संस्तुतियों को लागू नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार के बाद 2 मार्च से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। नलकूपखंड के अध्यक्ष इं. आरके यादव व महासंघ के जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल ने कहा कि यह कार्यबहिष्कार 1 मार्च तक चलता रहेगा। धरना प्रदर्शन में इ. जयविंद कुमार, शरद कुमार, विनोद कुमार, विशाल साहू, मो. याकूब, भावनाराज सिंह आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें