फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात के लिए मां का दूध जरूरी

Tue, 04 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्तनपान प्रोत्साहन दिवस पर इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने जिला महिला अस्पताल में कैंप लगाया। यहां अध्यक्ष पायल अरोड़ा ने बताया कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


बच्चे के पैदा होने के बाद सबसे पहले उसे मां का ही दूध देना चाहिए। क्योंकि मां के दूध में प्रतिरोधक शक्तियां होती हैं जो बच्चे को निमोनिया, डायरिया, जैसी अन्य बीमारियों से बचाती हैं।

संस्था की सचिव निम्मी अरोड़ा ने महिलाओं को साफ-सफाई के विषय में जानकारी दी और मां के दूध के महत्व को बताया। सीएमएस डॉ. सरोज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन


संस्था के द्वारा किए गए कार्य की सराहना भी की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रेनू तुली, गीता सेठ, कमल भारती, मंजू श्रीवास्तव, पिंकी भारती, गुरुप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, कृष्णा आहूजा, सपना तनेजा, मंजू गुप्ता, मोनिका त्रिपाठी मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें