पिता की मौत होने पर परिवार गांव चला गया और चोर घर का ताला तोड़कर जेवर-नकदी समेत कई लाख का माल उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। कस्बे के मोहल्ला भटपुरी निवासी सदाकत खॉ के पिता का रविवार को निधन हो गया।
सदाकत रविवार को घर में ताला बंद करके अपने गांव फतेहपुर हमजा चले गए। देर रात चोर घर के ताले तोड़कर अलमारी और लॉकर तोड़कर तीस हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर समेत तीन लाख का माल समेट ले गए। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने घर के ताले टूटे देखे तो उन्हें फोन पर सूचना दी।
पीड़ित आनन-फानन घर आया और पुलिस को तहरीर दी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस लौट गई। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।