फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी के प्रशिक्षण हाल में लगाए गए पंखे

Thu, 18 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। सिकंदरपुर करन बीआरसी पर प्रशिक्षु टीचरों के प्रशिक्षण हाल में बीईओ ने पंखे चलवाने के साथ ही शौचालय की भी साफ -सफाई कराई है। पाइप लाइन सही न हो पाने से वाटर कूलर का संचालन अभी नहीं शुरू हो पाया है। वह भी इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बीआरसी में 28 मई से प्रशिक्षु टीचरों का प्रशिक्षण चल रहा है। यहां 91 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण हाल में पंखे की व्यवस्था न होने के साथ ही शौचालय भी गंदा पड़ा था और वाटर कूलर भी नहीं चल रहा था। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशिक्षुओं की इस समस्या अमर उजाला ने 11 जून के अंक में प्राथमिकता से छापी थी। खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और हाल में पंखे लगवाने के साथ ही उसमें कनेक्शन भी कराया।  बीईओ राजेश कुमार कटियार ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द प्लंबर को लाकर इसकी मरम्मत कराएं, ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें