गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गायत्री मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी इंद्रपाल उत्तम व विशिष्ट अतिथि के रूप में कमला शंकर अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
पुस्तक मेले के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ में एडीएम इंद्रपाल उत्तम ने यहां पर रखे गए महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग, साहित्य व वेदांत दर्शन साहित्य की सराहना की। विशिष्ट अतिथि कमला शंकर अवस्थी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों को उनकी पसंद की पुस्तकें आसानी से प्राप्त हो जाती हैं। मेले के संयोजक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि मेला 17 से 25 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने लोगों से मेले में पहुंचकर इसमें शामिल पुस्तकों को देखने का अनुरोध किया। इस मौके पर विनोद कुमार पाठक, सुमनलता जायसवाल, होमेश्वर देव भारद्वाज, रजनीकांत श्रीवास्तव, रामतनेजा, राजकुमार निगम, रामप्रसाद प्रजापति, केके द्विवेदी, मंगल सिंह चौहान, मंगल प्रसाद मिश्र, हरिप्रसाद मिश्र, सीता त्रिवेदी, उमेश त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।