गंजमुरादाबाद। दिल्ली से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बुधवार सुबह 11 बजे एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ टोल प्लाजा के पास चालक को झपकी आने से वाहन से टकरा गई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दिल्ली के सोनिया विहार निवासी सचिनकुमार (38) पुत्र दीनानाथ जायसवाल पत्नी श्वेता (35), मां मीना (55), पिता दीनानाथ (58) और साथी रिवांस (36) के साथ काम से दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के टोल प्लाजा के पास कार चला रहे सचिन को झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर वाहन से टकरा गई। घटना में पांचों घायल हो गए। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटवाया गया है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से घटना हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।