फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला टेंट कर्मी का शव, अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
पोस्टर्माटम हाउस में रोते बिलखते मृतक रामलखन के परिजन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के करोवन गांव निवासी टेंट कर्मी का शव शनिवार दोपहर आदर्श नगर स्थित नहर में मिला। परिजनों ने टेंट मालिक पर घर से युवक को लेकर आने और करंट से मौत होने पर शव नहर में फेंकने का आरोप लगा जिला अस्पताल में हंगामा किया। टेंट मालिक ने नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत होने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिला परिजनोें को शांत कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के करोवन गांव निवासी रामलखन (22) पुत्र राजनारायण विश्वकर्मा गांव के अनिल त्रिवेदी के टेंट हाउस में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह अनिल त्रिवेदी के साथ शहर आया था। अनिल के अनुसार करोवन से निकलने के बाद वह रामलखन के साथ शहर के मोहल्ला शांति नगर में रहने वाले बहनोई रजोल के घर गया। कुछ देर घर में रुकने के बाद रामलखन घर के पास निकली शारदा नहर में नहाने चला गया। जहां गहराई में जाकर डूब गया।
लगभग आधे घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव नहर से निकाला गया। अनिल की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन रामलखन के जीवित होने के अंदेशे पर उसे जिला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई ने टेंट मालिक पर भाई को घर से लेकर आने का आरोप लगा हंगामा काटा। उसका आरोप है कि टेंट मालिक सबमर्सिबल पंप की वायरिंग कराने की बात कह उसके भाई को गांव से लेकर आया था। जहां करंट से मौत के बाद शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिला हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

मृतक रामलखन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जवान बेटे की मौत से मां पच्चो का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मां पच्चो ने बताया कि रामलखन टेंट व वायरिंग का काम कर घर का खर्च चलाता था। उसने पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें