उन्नाव। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां स्वास्थ्य में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष को लखनऊ के शताब्दी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुक्लागंज के पोनी रोड निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर वह कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर जांच में ब्लड शुगर बढ़ी मिली। जानकारी होते ही सदर विधायक पंकज गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी पहुंच गए। विधायक ने चिकित्सकों से बात की। इसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कराकर शताब्दी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल जिलाध्यक्ष की तबियत अब ठीक है।