फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

Sat, 24 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सुभाष चंद्र बोस की जयंती विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही प्रधानाचार्यों ने उनके विषय में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि देश सेवा में जो कार्य उन्होंने किया उसके लिए देश उनका ऋणी है।
विज्ञापन


डिवाइन मिशन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या प्रतिमा सहाय ने सुभाषचंद्र की फोटो पर माल्यार्पण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। यहां रंजना, तरन्नुम, आरती, कनक, कीर्ति, सुशीला, रीना, नेहा, राजन, अजय आदि मौजूद रहे।

विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक नवीन भारतीय ने छात्र-छात्राओं को नेताजी के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। यहां रजी अहमद, शहनाज, रूबी, मीरा, प्रीती, दीपा, रश्मि, मुकेश, राहुल आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक विनय श्रीवास्तव ने नेता जी चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। यहां डॉ. एसके श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, डॉ. प्रभात सिन्हा, उमाकांत श्रीवास्तव, डॉ. उमेश बाजपेई, आलोक मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीघापुर संवाददाता के अनुसार, विक्रमादित्य सेंट्रल स्कूल सगवर में नेता जी की जयंती पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व उपकुलपति डॉ. शिवमोहन सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जैसे जननायक कभी-कभी जन्म लेते हैं। उन्होंने अत्यंत विषम परिस्थितियों में आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामकठिन सिंह ने सुभाष के व्यक्तित्व को रेखांकित किया। अध्यक्षता नेत्रपाल सिंह ने की। कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं में नरेंद्र आनंद, रमेश सिंह, वीडी सिंह, रामप्यारे, राजबक्ष सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामहेत सिंह, डॉ. रामनरेश सिंह रहे। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संचालन प्राचार्य भभूती प्रसाद क्षरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें