फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर जयंती समारोह में बदरका को तोहफा

Wed, 07 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 109वें जयंती समारोह का मंगलवार को आगाज हो गया। इसमें बदरका वासियों को विकास का तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन


डीएम सौम्या अग्रवाल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया व एसपी महेंद्र पाल सिंह के साथ मिलकर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

आजाद स्मारक ट्रस्ट द्वारा बदरका में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन करते हुए बताया कि चंद्रशेखर आजाद के पैतृक गांव बदरका के विकास के लिए 82 लाख और मार्ग के लिए 31 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध हो गई है। गांव का विकास और मार्ग निर्माण कार्य कार्यक्रम के समाप्त होते ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


एसपी महेंद्र पाल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की सरजमीं पर आकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर लोगों का मन मोह लिया। डीएम व एसपी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सुपासी, छेरिहा मवइया, पीपरखेड़ा, मनोहरपुर, प्राथमिक विद्यालय बदरका द्वितीय, सुभाष विद्या मंदिर बदरका, आत्माराम शिक्षा निकेतन रावल, जगदुलारी शिक्षा निकेतन आदि विद्यालयों के छात्रों की मार्च पास्ट सलामी ली।
विज्ञापन


छात्रों को नगद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में आल्हा गायक रामलाखन तिवारी व उनके पुत्र पंकज तिवारी और आल्हा सम्राट लल्लू बाजपेई की शिष्या नेहा गौतम ने ओजस्वी आल्हा के माध्यम से लोगों में वीर रस का संचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें