पुरवा। बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव असेहरु निवासी निरंजन (19) बाइक मेंबहन सुनीता (21) को बिठाकर दवा लेने सीएचसी जा रहा था। पुरवा-मझिगवां सदकू मार्ग पर नहर के पास विपरीत दिशा से आ रहे अजयपुर गांव निवासी अवनीश (22) की बाइक से भिड़ गया।
घटना में निरंजन, सुनीता, अवनीश और साथ रहा उसका चचेरा भाई विनोद घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। इसमें निरंजन और अवनीश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)