फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में युवक की मौत हो गई। पीछे बैठी दो युवती घायल हो गईं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घायल दोनों युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया, परिजन निजी अस्पताल ले गए। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

अजगैन कोतवाली के गांव रहमतपुर पाली निवासी सुशील कुमार (26) सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्लाफॉर्म के पास बने एक निजी गोदाम में नौकरी करता था। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे बाइक से घर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

युवक के साथ बाइक से गोदाम में साथ काम करने वाली रहमतपुर निवासी संतोषी (25) और कुशलीखेड़ा की दीपांशी (22) बैठी थीं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास निर्माणाधीन एक कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
डॉ. ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में छोटा और अविवाहित था। बेटे की मौत से मां विद्या देवी और भाइयों में राजकुमार, शिवकुमार और सुनील बेहाल हैं।
विज्ञापन


सोहरामऊ थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें