फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बुखार के 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में डेंगू मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 बुखार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने संक्रमितों के घर के आसपास एंटीलार्वा छिड़काव कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने 55 बुखार मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा था। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 बुखार मरीज डेंगू पाॅजिटिव पाए गए। संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ.अंकिता ने बताया कि संक्रमितों में हिलौली की 21 वर्षीय युवती, अजगैन की 35 साल की महिला, रुपऊ निवासी 49 वर्षीय पुरुष, बिछिया के बस्तीखेड़ा की 30 साल की महिला , बीघापुर के लालपुर की 16 वर्षीय किशोरी, अचलगंज के लोहचा का 28 वर्षीय युवक और 55 वर्षीय महिला, बिछिया के सोनिक में 32 वर्षीय महिला और नवाबगंज के बालूखेड़ा में दो किशोरियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डाॅ. सत्यप्रकाश ने पीड़ितों के घर के आसपास कीटनाशक छिड़काव कराने का निर्देश दिया है।
पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने 55 बुखार मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा था। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 बुखार मरीज डेंगू पाजिटिव पाए गए। संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ.अंकिता ने बताया कि संक्रमितों में हिलौली की 21 वर्षीय युवती, अजगैन की 35 साल की महिला, रुपऊ निवासी 49 वर्षीय पुरुष, बिछिया के बस्तीखेड़ा की 30 साल की महिला , बीघापुर के लालपुर की 16 वर्षीय किशोरी, अचलगंज के लोहचा का 28 वर्षीय युवक और 55 वर्षीय महिला, बिछिया के सोनिक में 32 वर्षीय महिला और नवाबगंज के बालूखेड़ा में दो किशोरियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डाॅ. सत्यप्रकाश ने पीड़ितों के घर के आसपास कीटनाशक छिड़काव कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें