फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 13 Sep 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर भवानीगंज के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुरवा कोतवाली के भादिन गांव निवासी विजय किशोर (35) दिल्ली में हाईड्रोलिक मशीन चलाने का काम करता था। सोमवार देर शाम वह दिल्ली से आया था। अपने घर न जाकर मौरावां के कंचनपुर में रहने वाली बहन गीता के घर चला गया।
वहां खड़ी बाइक लेकर देर शाम अपने घर जा रहा था। मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर भवानीगंज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में विजय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी आरती बेहाल है। बच्चों में लक्ष्मी, चांदनी, रितिका और सोना हैं। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें