मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी आरती बेहाल है। बच्चों में लक्ष्मी, चांदनी, रितिका और सोना हैं। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।