फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही की मां की चेन लूटी

Sat, 23 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही अजयदीप का परिवार शहर के मोहल्ला लोकनगर में रहता है। गुरुवार शाम सिपाही की मां उमादेवी लोक नगर क्रासिंग के पास सब्जी खरीदने गई थी। सब्जी खरीदकर वह पैदल घर को चली। अभी वह घर जाने वाले रास्ते को मुड़ी थी कि गली में पहले से खड़े दो लुटेरों ने उसके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
विज्ञापन


चेन बचाने की कोशिश में महिला सड़क पर गिर गई। उसका शोर सुनकर जब तक मोहल्ले के लोग माजरा समझते। बदमाश बाइक से फर्राटा भरते हुए लोक नगर क्रासिंग पार कर सफीपुर मार्ग की ओर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से बयान लेने के बाद आसपास लोगों से भी पूछताछ की। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने पर सिपाही ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें