फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पर दर्ज कराई पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। पल्हरी निवासी महिला ने लखनऊ के चार लोगों के खिलाफ सराफ पति को खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट पुरवा थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पल्हरी निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि उनके पति राजेश लखनऊ में किराये पर दुकान लेकर सोने चांदी का काम करते थे। चार वर्ष पूर्व पति राजेश ने लखनऊ निवासी हीरालाल यादव, दुर्गेश प्रताप, सर्वेश से ब्याज पर 5.25 लाख रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

बाद में ब्याज सहित दस लाख सत्तर हजार रुपये वापस भी कर दिए। इसके बाद भी तीनों पति से ब्याज के तौर पर और रुपये देने का दबाव बनाने लगे।
पति ने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उन्हें पीटा। इसके बाद से वह अवसाद में रहने लगे। इसी से आहत होकर राजेश ने 26 मई को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सीओ के आदेश पर पुलिस ने हीरालाल यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, सर्वेश व अमरजीत सिंह की पत्नी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें