फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पुरवा मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे मौरंग लदे डंपर से टकराकर बाइक सवार जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
अयोध्या जिले के थाना पूरा कलंदर के गांव अकवारा नारायणपुर निवासी रोहित नागर (28) कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग में जूनियर रेजीडेंट के पद पर तैनात थे। रोहित बुधवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से लखनऊ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थानाक्षेत्र में पुरवा मोड़ के पास लखनऊ जा रहे बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के तेज रफ्तार डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दी। बाइक की रफ्तार तेज होने से वह पीछे से टकरा गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने उनकी जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता व अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। डंपर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कमर में चोट लगने पर ली थी 10 दिन की छुट्टी
रोहित नागर के पिता रामलाल ने बताया कि बेटे की कमर में चोट लगने से उसने 10 दिन की छुूट्टी ली थी। सुधार न होने पर 10 दिन और छुट्टी ली थी। छुट्टी का उसे मेडिकल भी बनवाना था। इसके लिए वह उन्नाव में किसी से मिलने की बात कह रहा था। बेटे की मौत मां भीरना के साथ भाई रामकलप नागर, श्रीनाथ, अमरनाथ और समरनाथ बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें