फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत

विज्ञापन
मंगल सिंह  (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र रास्ता भटककर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंचे और रघुरामपुर गांव के पास टूटी जाली से बाइक निकालने लगे, तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बेटा गंभीर घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर के थाना जरिया के गांव गुटकोहरा निवासी लखनलाल सिंह बेटे मंगल (20) के साथ शनिवार को बाइक से कार्यक्रम में शामिल होने इटावा गए थे। रविवार सुबह घर लौटते समय इटावा के पास से वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली के बजाय लखनऊ की ओर चल पड़े। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर गांव के पास पहुंचने पर मंगल रास्ता भटक गया और रघुरामपुर के पास टूटी सुरक्षा जाली से निकलकर दूसरी लेन में जाने का प्रयास किया, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पिता के पहले से उतर जाने से वह बाल-बाल बच गया। जबकि मंगल गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कार सवार एटा सदर क्षेत्र के चांदपुर निवासी, राजपाल सिंह, लकी, सूरजमुखी और रजनीश बाल-बाल बच गए। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि रास्ता भटक जाने से बाइक सवार पिता-पुत्र दूसरी लेन में जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बेटे की मौत हुई है। पिता बच गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मंगल सिंह  (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें