फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19-पंकज (फाइल फोटो)।
विज्ञापन


संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर आरएस चौराहे के पास घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतपुर गोटपाली निवासी पंकज (22) पुत्र लालता प्रसाद बुधवार दोपहर को बाइक से बांगरमऊ आ रहा था। संडीला मार्ग पर आरएस चौराहे के पास वाहन की टक्कर बाइक में लगने से पंकज गंभीर घायल हो गया। भाई अरुण ने बताया कि उसे सीएचसी ले जाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पंकज दिल्ली में मजदूरी करता था, एक सप्ताह पहले ही घर आया था। मौत के बाद परिजन पहले शव लेकर घर चले गए। बाद में गांव पहुंची पुलिस के समझाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे की मौत से मां बबिता, भाई विमल सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि भाई की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की सीसीटीवी के माध्यम से तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें