फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसनगंज। मोहान-हरौनी मार्ग लखपेड़ा चौराहा के पास ओवरटेक करने के दौरान बाइक डीसीएम से टकरा गई। बाइक में पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट लगाए होने से चचेरे भाई को मामूली चोटें आईं। लखनऊ में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के गांव बटुला निवासी हर्षित राठौर (15) चचेरे भाई महेंद्र के साथ रविवार सुबह सात बजे बाइक से लखनऊ के गांव समाधा में रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रहा था। मोहान-हरौनी मार्ग पर मोहान चौकी क्षेत्र में लखपेड़ा चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी आगे चल रही तेज रफ्तार डीसीएम को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक डीसीएम से टकराकर गिर गई। पीछे बैठा हर्षित उछलकर सड़क पर गिरा, इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां राजकुमारी व अन्य परिजन बेहाल हैं। मोहान चौकी इंचार्ज योगेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें