फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कस्बे के एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। वह हरदोई के मल्लावां स्थित शिव मंदिर के दर्शन कर देर शाम घर लौट रहा था। युवक हेलमेट लगाए था।

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव दबौली निवासी नंदलाल रैदास का पुत्र मंगल (20) सोमवार को हरदोई के मल्लावां स्थित सनाथीनाथ बाबा मंदिर के दर्शन करने गया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कस्बे के एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करा मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। हादसे का शिकार हुआ मंगल महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। चार दिन पहले ही वह घर आया था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां गीता और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें