फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नवाबगंज। उन्नाव-लखनापुर मार्ग पर एक शीतल पेय फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक हेलमेट लगाए था।

अजगैन कोतवाली के नवाबगंज कस्बा के गांधीनगर मोहल्ला निवासी संजय (35) बाइक से सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सेमरा गांव स्थित ससुराल गया था। उन्नाव-लखनापुर संपर्क मार्ग पर थानाक्षेत्र के ही एक शीतल पेय फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संजय का विवाह चार साल पहले रानी से हुआ था। वह दिल्ली में पिता के साथ कपड़े की कंपनी में काम करता था। छह महीने पहले ही घर आया था। मृतक को एक साल का बेटा हनी है। पत्नी भी गर्भवती है। बेटे की मौत से मां कमला देवी, भाई संदीप व अभिषेक अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें