फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
बीघापुर में बबूल की टहनियां डालकर राजमार्ग पर जाम लगाए लोग। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। थानाक्षेत्र के कठार नाला के पास बाइक सवार सब्जी विक्रेता को ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। लौटे परिजनों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कठार निवासी सुरेश (30) लालकुआं बाजार में पिता चंद्रभाल साहू के पास सब्जी पहुंचाकर बाइक से घर जा रहा था। कठार नाला के ऊपर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुरेश को पुलिस ने पीएचसी बीघापुर पहुंचाया।
वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घटनास्थल पर वापस आ गए और उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर बबूल की लकड़ियां रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम दयाशंकर पाठक, सीओ कृपाशंकर कनौजिया व प्रभारी निरीक्षक बीघापुर सतीश कुमार गौतम ने परिजनों को समझाया। शाम को एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने पीड़ित परिवार को किसान बीमा, एक बीघा जमीन व पारिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ और जाम खुला।
10 किमी क्षेत्र में लगा जाम, फंसे वाहन
शाम 4 बजे से लगा जाम 7 बजे तक जारी रहा। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 10 किमी दायरे तक जाम बढ़ गया। इससे वाहन सवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को हुई थी पुत्र प्राप्ति
डेढ़ साल पहले सुरेश का विवाह शिवानी साहू के साथ हुआ था। सुरेश को बुधवार को पुत्र की प्राप्ति हुई थी। एक तरफ बच्चे के जन्म की घर में खुशियां मनाई जा रही थीं। वही दूसरी ओर गुरुवार को सुरेश की मौत हो जाने से कोहराम मच गया। मृतक 3 भाइयों में मझला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें