फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पिछवाड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव निवासी इंदल (19) शनिवार को हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पिछवाड़ा में रहने वाली बहन के घर आया था।
रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही गांव के बाहर आया आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बहनोई को पता चलने पर वह उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें