सफीपुर। चकलवंसी-संडीला मार्ग पर बरहाकला गांव के सामने वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटी की मौत हो गई और पिता घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कुलहा निवासी गंगाराम शुक्रवार रात नौ बजे 15 साल की बेटी गोलू को लेकर बाइक से लखनऊ जा रहे थे। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर बरहाकला गांव के पास वाहन की टक्कर से बेटी की मौत हो गई और गंगाराम घायल हो गए। घायल को मियागंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि गंगाराम परिवार सहित लखनऊ में रहकर मजदूरी करते थे। शुक्रवार को लखनऊ में अपना सामान लेने जा रहे थे। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है।