फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर। किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अटवा गांव निवासी आरोपी रजनीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पांच जुलाई को पुलिस को तहरीर दी थी कि तीन जुलाई को उसकी 17 वर्षीय बेटी को रजनीश बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर कहीं ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक रियाज अली को दी थी। इसके बाद बेटी का शव 15 जुलाई को आसीवन थानाक्षेत्र में नहर से बरामद हुआ था। विवेचना में पता चला कि आरोपी रजनीश किशोरी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर किशोरी ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें