फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गहरा के निकट तगादा करके लौट रहे पाइप फिटिंग कारोबारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर नगर के थाना चकेरी के लालबंगला निवासी संजय गुप्ता (45) की लाटूश रोड पर पाइप फिटिंग की दुकान है। बेटे राहुल ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक रविवार को पिता बाइक से तगादा करने के लिए जाते थे। रविवार होने से उन्नाव के ललऊखेड़ा में तगादा करने गए थे। वहीं से घर लौट रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अचलगंज थानाक्षेत्र के गहरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय को राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अस्पताल के मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। संजय की मौत पर पत्नी निर्मला, बेटे राहुल और बेटी वैशाली बेहाल हैं। बेटे ने बताया की उसे सिर्फ पिता मोबाइल ही मिला है इसके अलावा न कोई नगदी मिली न ही कोई अन्य दस्तावेज।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें