फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर से ले जा रहे पेड़ से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी समेत दो घायल

विज्ञापन
फोटो- 2- मृतक पिंटू (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बुधवार की रात दस बजे ट्रैक्टर से ले जा रहे पेड़ से टकराकर बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सरांय निवासी पिंटू (27) बुधवार की रात पत्नी पूनम (23) के साथ गांव के ही दीपू (26) के साथ बाइक से पत्नी को दवा दिलाने दबौली गया था। लौटते समय खानपुर बिचौली के पास रात करीब दस बजे कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बाढ़ से हो रहे कटान को रोकने के लिए पेड़ बांधकर ले जा रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। घायलों को सीएचसी लाया गया। डाॅक्टर ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया जबकि मामूली घायल पूनम व दीपू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पिंटू मुरादाबाद के संभल में गमले बनाने का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही घर आया था। वह चार भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। मां रामदेवी की दो माह पूर्व बीमारी से मौत चुकी है। पिंटू की शादी तीन साल पहले हुई थी। कोई संतान नहीं है। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी के मेमो पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 2- मृतक पिंटू (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें