फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाला पुलिया की दीवार में टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-5- परियर-सफीपुर मार्ग स्थित पुलिया जिसमें टकराने से हुई घटना। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। परियर-सफीपुर मार्ग पर 14 अगस्त की रात 10 बजे तेज रफ्तार बाइक गहोली स्थित गंदा नाला पुलिया में टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। घर वालों के आने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। 15 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला भिंड के थाना दबोई के गांव जखौली निवासी रिंकू (32) हसनगंज कोतवाली क्षेत्र ऊंचाद्वार गांव में रहकर पानी पूरी ( गोल गप्पे) का ठेला लगाता था। 14 अगस्त को वह मुरादपुर गांव अपनी ससुराल गया था। रिंकू ससुराल में बैठा था तभी सूचना मिली कि उसके साले गणेश का परियर-सफीपुर मार्ग पर न्यामतपुर गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है उसे सफीपुर सीएचसी लाया जा रहा है। घटना का पता चलने पर रिंकू भी बाइक लेकर सीएचसी के लिए निकला। गहोली के पास गंदा नाला पुलिया पर बाइक की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गई।
घटना में रिंकू भी गंभीर घायल हो गया। उसी एंबुलेंस से उसे भी सीएचसी लाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल साले का झांसी जिले के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पति की मौत से पत्नी कनिका, बच्चे पूजा, नंदिनी और अजय बेहाल हैं। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया यगा है। युवक भिंड का रहने वाला था। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें