फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रक्षाबंधन पर घर आई बहन को ससुराल भेजने जा रहे भाई की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में एक ही बाइक पर बैठे दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। युवती की हालत गंभीर देख उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के गांव बलवंतखेड़ा निवासी धर्मपाल की पत्नी सीमा (25) बेटी काव्या (4), बेटे अनमोल (2) को साथ लेकर रक्षाबंधन में अपने मायके बारासगवर थाना के गांव चतुरखेड़ा गई थी। गुरुवार दोपहर वह बच्चों और मौसेरी बहन शहर के दोस्तीनगर निवासी सोनी (19) को लेकर भाई प्रियांशू (22) के साथ ससुराल जा रही थी।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली जगदशीपुर गांव के पास बाइक सड़क घेरकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस ने घायलों को नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



जहर देकर कुत्तों को मारा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
बांगरमऊ। हैबतपुर गांव में किसी ने खाद्य पदार्थ में जहर मिलाकर खिला दिया। इससे कई कुत्तों की मौत हो गई। जानकारी पर हनुमंत जीव आश्रय सेवा संस्थान उन्नाव के पदाधिकारी विवेक कुमार ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गांव के विशुन स्वरूप कटियार के घर के पास मृत मिले चार कुत्तों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। विवेक ने जांच कर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि पशु चिकित्सकों ने कुत्तों के चार शव का पोस्टमार्टम किया है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें