फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बालिका में बिछिया और बालक वर्ग में उन्नाव सदर विजेता

विज्ञापन
फोटो-28-मैच के दौरान गोल करने का प्रयास करतीं खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में बिछिया टीम विजेता बनी जबकि सीनियर बालक वर्ग में उन्नाव सदर की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बाईपास स्थित स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता में 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता शुभारंभ पूर्व क्रीड़ा अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। सब जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला सदर और औरास टीम के बीच खेला गया। इसमें औरास उन्नाव की टीम हाफ टाइम तक एक गोल से आगे रही। वहीं हाफ टाइम के बाद सदर उन्नाव की टीम ने लगातार पांच गोल करके ट्राॅफी पर कब्जा किया।
सीनियर बालक का फाइनल मुकाबला हिलौली और उन्नाव सदर के बीच खेला गया। इसमें उन्नाव की टीम ने लगातार चार गोल किए। वहीं हिलौली महज एक गोल पाई। इससे उन्नाव की टीम ने जीत हासिल की। सब जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच बिछिया और उन्नाव सदर के बीच खेला गया। इसमें उन्नाव की टीम हाफ टाइम तक एक गोल कर पाई। हाफ टाइम के बाद बिछिया ने लगातार दो गोल करके ट्राॅफी पर कब्जा किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। यहां पर कुशमेश कुमार, शशिकांत, सुरेश गौरास, प्रदीप वर्मा, कपिल पांडेय, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।

फोटो-28-मैच के दौरान गोल करने का प्रयास करतीं खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें