फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगि हरौ हनुमान महाप्रभु जो कछु...

Sat, 23 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
भिनकीपुर में सजा बालाजी का दरबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव। हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिरों में श्री बालाजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें भक्तों ने पवनपुत्र के मंदिरों में शंखनाद किया और उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

 चैत्र मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सफीपुर क्षेत्र के भिनकीपुर में स्थित परमार्थ धाम श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संत स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि चरित्र ही जीवन को उच्च श्रेणी तक पहुंचाता है।

श्री हनुमान जी ने अपने चरित्र के बल पर ही असंभव को संभव कर दिखाया। इस मौके पर निर्णय पत्रिका के 19वें संस्करण का लोकार्पण करते हुए पूर्व स्वास्थ्य उप निदेशक एलडी शुक्ल ने कहा कि स्वामीजी के प्रयास से प्रतिवर्ष पत्रिका का प्रकाशन होना एक महान कार्य है।
विज्ञापन


इससे पूर्व आचार्यों ने विशाल हवन सम्पन्न कराया। दूर-दूर के गावों से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर अभिषेक मिश्र, चदन द्विवेदी, मृत्युंजय, मैथिलीशरण वाजपेयी, दलबहादुर सिंह, अंबे सिंह, उदयवीर सिंह, गंगाराम भी मौजूद रहे। शहर के मोहल्ला दरोगाबाग में श्री सालासर सरकार की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर राजेश पाल, दिनेश शुक्ला समेत बाबा के तमाम भक्त शामिल रहे।

 शहर के सिविल लाइंस स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में बीते 15 वर्षों से इस दिन बालाजी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी मंदिर में भक्तों ने कन्याभोज व अखंड भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं कन्याभोज की शुरुआत भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इसके बाद पूरे दिन कन्या भोज व भंडारे के साथ कीर्तन भजन का कार्यक्रम चलता रहा। इसमें बार एसोसिएशन अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला, हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार निगम, सपा नेत्री मनीषा दीपक, धर्मेंद्र यादव ने भी बालाजी की आरती उतारी।

 अचलगंज में बदरका स्थित बच्छे बाबा हनुमान मंदिर में बालाजी का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। छठवें जन्मोत्सव समारोह पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। तड़के सुबह शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में बालाजी का श्रृंगार, पूजन-हवन किया गया। इसके बाद छप्पन भोग लगाया गया। भक्त सुंदरकांड का पाठ करते रहे। दोपहर में शुरू हुआ भंडारा देरशाम तक चलता रहा। दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

रात में जागरण में कलाकारों ने मां भगवती व बालाजी का गुणगान किया। इस अवसर पर रामू शर्मा, दयाशंकर तिवारी, संजय शुक्ला, देवेश मिश्र, अरुण तिवारी, उदयभान, काली यादव, रमाकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें