फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लहूलुहान कर नगदी और चेन लूटी

Sun, 29 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। ग्राम प्रधान और उसके साथी को आधा दर्जन लोगों ने घेर कर मारापीटा। प्रधान मौके से भाग निकला, जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने गांव के ही छह लोगों पर मारपीट और चेन व नगदी लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपूतान गांव निवासी मोहित कनौजिया (24) शनिवार को ग्राम प्रधान संजय के साथ किसी काम से सफीपुर कसबा गया था। देर शाम लौटते समय दोनों गांव के पास पहुंचे थे तभी आधा दर्जन लोगों ने रोक लिया और मारपीट करने लगे।

संजय मौके से भाग निकला जबकि मोहित को हमलावरों ने जमकर पीटा। मोहित का आरोप है कि हमलावरों ने उससे 30 हजार रुपये और सोने की चेन भी लूट ली। पीड़ित ने सफीपुर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी एके राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामला आपसी रंजिश का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें