फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता के सिर पर लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। मजदूरी कर घर लौटे पिता से शराब के नशे में धुत बेटे ने खाना बनाने के लिए कहा। कुछ देर बाद खाना बनाने की बात कहने पर बेटे ने पिता के सिर पर लाठी से वार कर दिया। हमले में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। छोटे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरौरा निवासी पप्पू रैदास (45) मजदूरी करता था। पत्नी सुनीता की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। बेटी और दो बेटों को वह खुद खाना बनाकर खिलाता था। बेटी सरोजनी दिव्यांग है, जबकि छोटे बेटे फिरोज को बीमारी के चलते कम दिखाई पड़ता है। बुधवार को बेटी फतेहपुर थानाक्षेत्र के गांव मदरीपुरवा निवासी बुआ सोमवती के घर गई थी। घर पर पप्पू, बड़ा बेटा सरोज और फिरोज थे।
गुरुवार शाम पप्पू मजदूरी कर घर लौटा था। खाना जल्दी बनाने को लेकर सरोज से कहासुनी होने लगी। कुछ देर आराम करने के बाद खाना बनाने की बात कहने पर गुस्साए सरोज ने पिता के सिर पर लाठी मार दी और मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद फिरोज ने पड़ोस में रहने वाले चाचा संतोष को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने रात में करीब ढाई बजे आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में था। पिता से खाना बनाने को लेकर झगड़ा किया और लाठी से वार कर हत्या कर दी।
बेटी के दिव्यांग और छोटे बेटे को कम दिखने से पिता का ही सहारा था। पिता की मौत से दिव्यांग बेटी का जीवन भी संकट में पड़ गया। उधर, पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारोपी ने छोटी बहन सरोजनी को देखकर उसे भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें