फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में उपद्रवियों से सतर्क रहें

Wed, 23 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बारावफात पर सभी लोग सतर्क रहें। कोई भी अराजकतत्व खलल डालने का प्रयास करें तो तत्काल सूचना दें। चाहे वह कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




यह बात एसडीएम जसजीत कौर ने सदर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में कही। इस मौके पर लोगों ने जिले की परंपरा के अनुसार मिलजुल कर त्योहार मनाने की बात कही। साथ ही बिजली, पानी और जुलूस के रास्तों की मरम्मत की मांग की। जिस पर एसडीएम मातहतों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।


सदर कोतवाली में  शांति कमेटी की बैठक में भूरे मियां, मोहम्मद अहमद आदि ने एसडीएम जसजीत कौर और सीओ आरके सिंह को बताया कि मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर गुरुवार शाम को रोशनी और शुक्रवार को जुलूस निकाला जाएगा। रोशनी के दिन जिले को विद्युत कौटती से मुक्त रखा जाए। इसके अलावा गंदे जानवरों कों बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जुलूस के रास्तों के गड्ढ़े भरवाए जाएं। एसडीएम ने बैठक में मौजद नगर पालिका व विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।



इस मौके पर हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार निगम ने कहा कि जिले की परंपरा रही है कि हिंदू-मुस्लिम मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं उन्होंने कहा कि हमारी यह परंपरा हमेशा कायम रहेगी। सीओ सिटी ने कहा कि आपराधिक तत्वों से होशियार रहें व पहचान में आने पर तुरंत जानकारी दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें