विजयी टीम बारासगवर के खिलाड़ियों के साथ मौजूद भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह सिंह व आयोजक।
- फोटो : UNNAO
बारासगवर। क्षेत्र के बद्रीराखनखेड़ा गांव स्थित डेरा स्टेडियम में चल रही मां नंदेश्वरी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बारा की टीम विजेता बनी। अंतिम मैच में परौरी को 4 विकेट से हराया।
परौरी गांव की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारा गांव की टीम ने 12वें ओवर में सात विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि शशांक शेखर सिंह सनी ने नीरज बाजपेई, अमितेश सिंह नंदू के साथ मिलकर विजेता व उपविजेता टीम को अलग-अलग ट्राफियां सौंपी।
साथ ही खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अनिल प्रताप सिंह, सौरभ शुक्ला, गौरव शुक्ला, वेद प्रकाश, कमलेश कुमार शुक्ल व अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।