फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 26 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार को एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार और जिला न्यायाधीश उन्नाव तूफानी प्रसाद ने शपथ दिलाई। इसके बाद सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन


इसमें बार अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह के शपथ लेने के बाद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इसके बाद महामंत्री दीप नारायण त्रिवेदी व कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार और जिला न्यायाधीश उन्नाव तूफानी प्रसाद का बार अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, गिरीश मिश्र, सिद्धांत अवस्थी, ज्ञान कुमार श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, विवेक मिश्रा, हिमांशु त्रिवेदी, ज्ञान शंकर त्रिवेदी, दिनेश शुक्ला, रतींद्र प्रताप सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें