फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदीरक्षक ने बंदूक की बट से साथी का सिर फोड़ा

Sun, 27 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आपसी विवाद में रविवार को बंदी रक्षक ने बंदूक की बट मारकर साथी का सिर फोड़ दिया। जेल परिसर में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। घायल सिपाही को जेलर ने गाड़ी में बैठाकर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जेल अधीक्षक ने बताया कि मामूली विवाद हुआ था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला कारागार में तैनात बंदीरक्षक अर्जुन सिंह और रिजर्व बंदी रक्षक विनय कुशवाहा के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार शाम करीब तीन बजे जेल के मेन गेट के बाहर दोनों में फिर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जेल में ड्यूटी को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार शाम को विवाद के दौरान रिजर्व बंदीरक्षक विनय कुशवाहा ने अर्जुन सिंह के सिर पर बंदूक की बट मारकर घायल कर दिया। जेलर आलोक शुक्ला ने घायल को नर्सिंगहोम पहुंचाया और मरहम पट्टी कराई।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक आरएन पांडेय ने बताया कि आपस में कुछ विवाद हुआ और धक्कामुक्की में एक बंदी रक्षक को चोट लग गई है। घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें