फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाढ़ से कटी सड़क पर ऑटो पलटा, चार क्विंटल दूध बहा

विज्ञापन
बाढ़ से कटे मरौंदा-पनपथा मार्ग पर पलटा दूध से लदा ऑटो। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
परियर। सोमवार सुबह बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क पर दूध लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक रोहित को मामूली चोटें आईं और करीब चार क्विंटल दूध पानी में बह गया।
विज्ञापन

यह घटना सदर तहसील क्षेत्र के मरौंदा से पनपथा जाने वाली सड़क पर हुई। बाढ़ का पानी घटने के बाद यह सड़क पूरी तरह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे आवागमन मुश्किल है। पनपथा गांव निवासी दीपक निषाद ऑटो से गांव के किसानों का चार क्विंटल दूध बिक्री के लिए कानपुर ले जा रहे थे। गांव के पास कटी सड़क पार करते समय ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से ऑटो को सीधा कराया गया। हादसे से ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें