फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर केंद्रीय विद्यालय के सामने पुल पर वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया। घटना में चालक सहित छह सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जनसार गांव निवासी अजय (24) ऑटो चालक है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे सवारी लेकर उन्नाव जा रहा था। लखनऊ -कानपुर हाईवे पर दही चौकी स्थित केंद्रीय विद्यालय पुल पर तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक अजय के साथ बैठी सवारियों में गुड़िया (40), उसकी दो बेटियां प्रियंका (14), प्रियांशी (12) साथ ही नैन्सी(20), उज्ज्वल (15) घायल हो गए। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें