फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निकायों का सूखा खत्म, 15वें वित्त से मिले 17.19 करोड़

Fri, 15 Sep 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1
विज्ञापन


- निकाय चुनाव होने के चार माह बाद विकास कार्यों के लिए जारी हुआ बजट
-नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग व सीसी रोड सहित अन्य हो सकेंगे निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। निकाय क्षेत्रों में अब विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। सरकार ने निर्माण कार्यों के लिए 17.19 करोड़ का भारीभरकम बजट (अनुदान) दिया है। धनराशि निकायों में आवंटित भी कर दी गई है। टेंडर निकालने और काम शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी गई है।
जिले में तीन नगर पालिका परिषद और 16 नगर पंचायते हैं। इन निकायों में अप्रैल में चुनाव कराए गए थे। मई में मतगणना के बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया था। फिर उसी माह शपथ ग्रहण भी हुआ था। इसके साथ ही पहली बोर्ड बैठक भी हुई थी। जिसमें नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, मार्ग प्रकाश आदि के प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना भी तैयार की गई थी।
विज्ञापन

जिसके लिए बजट की मांग शासन से हुई थी। अब सरकार ने 15वें वित्त आयोग से 17,19,19,440 रुपये का बजट दिया है। इस धनराशि से कार्ययोजना में तैयार कराए गए प्रस्तावों पर काम शुरू होगा। जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इंसेट
गंगाघाट नगर पालिका को चार और उन्नाव को दो करोड़ मिले
15वें वित्त आयोग से जो बजट मिला है उसमें सबसे ज्यादा नगर पालिका गंगाघाट को 4.53 करोड़ मिले हैं। दूसरे नंबर पर उन्नाव नगर पालिका परिषद है। जिसे 2.88 करोड़ का बजट मिला है। बांगरमऊ नगर पालिका परिषद 1.76 करोड़ से विकास कार्य कराएगी। इसके अलावा रसूलाबाद नगर पंचायत को 1.29 करोड़, सफीपुर को 1.14 करोड़ और मोहान को 1.13 करोड़ मिले हैं। वहीं अन्य पंचायतों को भी विकास कार्य कराने को पैसा मिला है।
इंसेट
मिली धनराशि
नगर पंचायत धनराशि (लाख में)
नवाबगंज 42.41
न्योतनी 34.66
हैदराबाद 30.39
औरास 56.72
गंजमुरादाबाद 57.08
फतेहपुर चौरासी 26.40
ऊगू 30.28
पुरवा 71.98
मौरावां 65.81
बीघापुर 22.44
भगवंतनगर 30.29
अचलगंज 88.94
कुरसठ 26.45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें