मुख्य अतिथि बार अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आयोजकों का यह सार्थक प्रयास है। यहां सिंगिंग में अलग-अलग एजग्रुप की 32 प्रतिभाओं ने भाग लिया। इसमें इशिका सिंह ने ‘कभी शाम ढले’ सृष्टि अवस्थी ने ‘सिलसिला यह चाहत का’, लीना मक्कड़ ने ‘भजन करते हैं दाता’ आदि गानों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। समाज सेविका निम्मी अरोड़ा ने बच्चों का उत्सहावर्द्धन किया। इस दौरान मुख्य अतिथियों का स्वागत राहुल कश्यप, लक्ष्य निगम, अल्फिया राज खान ने किया। इस दौरान जीतेंद्र दीक्षित, विवेक तिवारी, अरुण अवस्थी, सुशील बाजपेई, वाईपी दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद थे।