फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सोहरामऊ एसओ से फोन पर अभद्रता का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सोहरामऊ थानाध्यक्ष कमल दुबे को फोन करके युवक द्वारा उनसे अभद्रता करने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसओ के मुताबिक मामला एक महीने पुराना है।
विज्ञापन

एसओ को फोन करने वाला लखनऊ के बंथरा निवासी जैकी है। सोहरामऊ एसओ ने बताया कि एक माह पहले जैकी ने एक मारपीट के एक मामले में सिफारिश की थी। घटना में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई थी। इससे नाराज होकर उसने देर रात फोन करके गाली गलौज और वर्दी उतरवाने तक कि बात कही थी। उसी रात लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने जैकी को सोहरामऊ कस्बे से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। बताया कि आरोपी युवक आपराधिक गैंग चलाता है। जिस पर बंथरा थाने में कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें