फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की चेक दी

Wed, 01 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद से एक मात्र सिद्धांत शुक्ला को छात्रवृत्ति दी गई। 6500 रुपये की छात्रवृत्ति से संबंधित चेक डीएम सौम्या अग्रवाल के हाथों मिलते ही सिद्धांत की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


उसने इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। वहीं डीएम ने भी इस उपलब्धि पर उसकी पीठ थपथपाई और अपनी ओर से एक पेन व चाकलेट दी।

अमर उजाला की ओर से पिछले वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के लिए परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा में आवास विकास कालोनी सी ब्लाक निवासी सिद्धांत शुक्ला ने बाजी मारी।

बुधवार को डीएम सौम्या अग्रवाल ने सिद्धांत को 6500 रुपये की चेक दी। बाबा गंगासागर शुक्ला व मामा अभिषेक दीक्षित के साथ चेक लेने पहुंचे सिद्धांत को जब डीएम ने चेक दी तो उसकी आंखें भर आईं। सिद्धांत की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उसका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। साथ ही अपना आशीर्वाद भी दिया। सिद्धांत के पिता कमल किशोर शुक्ला का करीब 8 साल पहले निधन हो गया था। मां सिद्धात्री शुक्ला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। बड़ी बहन अंकिता शुक्ला भी एक निजी विद्यालय में पढ़ाती हैं। सिद्धांत ने बताया कि यह धनराशि वह अपनी पढ़ाई पर खर्च करेगा। कालेज रोड स्थित एसवीएम इंटर कालेज में दसवीं का छात्र सिद्धांत आर्मी में जाना चाहता है। 6500 रुपये की छात्रवृत्ति पर उसने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें